Monday, September 23, 2024

श्री जे डी जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल मे उत्साह पूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस

कुचामन सिटी। पलटन गेट स्थित श्री जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत रुप से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप-सिम्पल गंगवाल कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक-ममता, किरण झांझरी, विशिष्ट अतिथि अशोक जैन रुडिप व अशोक बज, विद्यालय के अध्यक्ष कमल कुमार पहाड़िया, उपाध्यक्ष लालचन्द पहाड़िया, सचिव संतोष कुमार पहाड़िया के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मार्चपास्ट की सलामी ली गई। विद्यार्थियों ने पी.टी., डम्बल, पिरामिड, लेजियम, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशी सोनी ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मयंक जैन एवं चेतन भट्ट ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article