Sunday, September 22, 2024

स्वतंत्रता दिवस पर जैन मिलन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन, वृक्षारोपण भी किया

मनीष विद्यार्थी/सागर। जैन मिलन मकरोनिया द्वारा तिरंगा यात्रा एवं ध्वजारोहण के बाद वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन वीर सुरेश जैन अध्यक्ष जैन मिलन मकरोनिया एवं अति वीर कपिल मलैया राष्ट्रीय संयोजक भारतीय जैन मिलन संस्थापक अध्यक्ष विचार संस्था के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में वीर, वीरांगनाओं ने भाग लिया। मकरोनिया क्षेत्र के कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। जैन मिलन मकरोनिया, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के द्वारा संयुक्त रूप से, तीर्थ क्षेत्र तपोवन सिदगुवां एवं फास्ट आईएएस अकादमी दीनदयाल कॉलोनी सागर में वीर सुरेश जैन अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारीयों, सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद वृक्षारोपण एवं वृक्षारोपण हेतु पौधों का वितरण किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में प्रचारमंत्री मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ ने बताया कि कार्यक्रम के बाद फास्ट आईएएस अकादमी सागर के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें देशभक्ति गीत एवं नाटक की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम में जैन महापुरुषों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये, जिन्हें उपस्थित सदस्यों द्वारा भूरी- भूरी प्रशंसा कर बहुत ही सराहा गया। संस्कृत कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागी बच्चों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों को माला , स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान अतिवीर नेमचंद जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।इसके बाट मासिक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने विचार व्यक्त किये । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा समन्वयता के साथ आपसी मतभेद भूल कर जैन मिलन हित में कार्य करने की सलाह दी इस अवसर पर अति वीर नेमचंद जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अलावा अति वीर महेश जैन राष्ट्रीय संयोजक, वीर डालचंद जैन राष्ट्रीय सदस्य, वीर गुलझारीलाल जैन राष्ट्रीय सदस्य, वीर सुरेश जैन अध्यक्ष, वीर हेमचंद्र जैन कार्यकारी अध्यक्ष, वीर अजीत जैन बैंक कार्यकारी अध्यक्ष, वीर रविंद्र जैन मंत्री, वीर राजेश जैन प्राचार्य कोषाध्यक्ष, वीर आलोक जैन मार्गदर्शक, वीर वीरेंद्र जैन प्रधान मार्गदर्शक ,वीर प्रकाश जैन मोदी मार्बल संगठन मंत्री, वीर निशिकांत सिंघई प्रचार मंत्री ,वीर मनीष विद्यार्थी प्रचार मंत्री, वीर प्रदीप सिंघई कार्यकारिणी सदस्य, वीर अरुण जैन कार्यकारिणी सदस्य, वीर आनंद जैन कार्यकारिणी सदस्य, वीर अभिषेक जैन कार्यकारी सदस्य, वीर उत्तमचंद जैन उपकोषाध्यक्ष, वीर मृगेंद्र जैन कार्यकारिणी सदस्य, वीर संजय जैन क्षेत्रीय कार्यकारी, अध्यक्ष वीर जिनेश जैन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अति वीर प्रमोद भायजी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, वीर अखिलेश जैन कार्यकारिणी सदस्य, वीर प्रकाश चंद्र जैन शिक्षक उपाध्यक्ष ,वीर वीरेंद्र जैन संचार मंत्री, वीर पी सी जैन उपाध्यक्ष ,वीर प्रसून जैन कार्यकारिणी सदस्य, वीर अनिमेष जैन कार्यकारिणी सदस्य, वीर संजय जैन सांस्कृतिक मंत्री ,वीर विकास जैन उप मंत्री, वीर अमित जैन हैंडलूम उप मंत्री, वीर शरद जैन कार्यकारिणी सदस्य, वीर अशोक जैन चितौरा कार्यकारिणी सदस्य एवं ऋषभ जैन मेडिकल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वीरांगना आकृति जैन द्वारा किया गया। स्वल्पाहार पश्चात सभी ने वत्सल भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में वीर रविंद्र जैन मंत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article