Sunday, September 22, 2024

श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर मालवीय नगर में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

जयपुर। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 10, मालवीय नगर, जयपुर में आचार्य श्री विधासागर जी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से भारत को भारत ही बोलो इंडिया नही की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमे महिला मंडल, बच्चो, व्यवस्था समिति, कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां महिला मंडल व बच्चो द्वारा दी गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरक चंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तम कुमार पांड्या व जवाहर सर्कल थाना प्रभारी अरविंद चारण ने झंडारोहण व वृक्षारोपण किया। विजय कासलीवाल, रामपाल जैन, कल्पना बैद, नीरज लुहाड़िया, विमलेश राणा, लोकेश पांड्या, पवन जैन, कोणार्क काला, पीयूष, मनीष पाटोदी व समाज के लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article