Saturday, September 21, 2024

रंग बिरंगा लहरिया उत्सव व सावन की गोठ मनाई

जयपुर। श्री दिगंबर जैन महावीर महिला मंडल गोपाल जी का रास्ता की ओर से इंदरगढ़ में लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मंडल की करीब 50 सदस्यों ने रंग बिरंगा लहरिया पहनकर भाग लिया। वह लहरिया क्वीन सुशीला छाबड़ा चुनी गई। मंडल की सलाहकार किरण बेनाडा ने बताया कि बस द्वारा टोंक, सूथडा, इंद्रगढ़,व चमत्कार जी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया। सचिव मोना पाटनी व कोषाध्यक्ष नलिनी अजमेरा, संयोजक वंदना छाबड़ा, प्रियंका गदिया ने म्यूजिकल हाउजी गेम और अन्य गतिविधियां वह पुरस्कार देकर अपनी अहम भूमिका निभाई। उपाध्यक्ष मंजु छाबड़ा, मीना काला धार्मिक मंत्री, विद्युत लुहाडिया, आशा लुहाडिया प्रचार मंत्री रतन सोगानी व सभी कमेटी मेंबर सुनीता अजमेरा, मधुलिका, किरण सेठी, कुमुद काला, ममता गंगवाल सभी मंडल की सदस्यो ने भाग लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article