Saturday, September 21, 2024

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा लहरिया महोत्सव का आयोजन

जयपुर। कान्यकुब्ज कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ संयोजिका अलका मिश्रा के नेतृत्व में आज कान्यकुब्ज समाज भवन सभागार स्नेहीतारा में तीज एवं लहरिया महोत्सव का भव्य अयोजन किया गया। समाज में व्याप्त कुरीतियां दूर करने, समाज में दृढ़ता लाने विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। बहुत सारे नृत्य, गायन, कैट वॉक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। चार श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार जूरी द्वारा तय किये गए। समाज अध्यक्ष राजेश चन्द्र द्विवेदी द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया एवं समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए नवरात्रि में डांडिया महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजिका अलका मिश्रा, उपाध्यक्ष बन्दना द्विवेदी एवं सांस्कृतिक मंत्री रत्ना मिश्रा के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। महामंत्री प्रमोद दुबे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article