Sunday, September 22, 2024

संगिनी जैन सोशल ग्रुप नॉर्थ द्वारा सावन उत्सव का आयोजन

जयपुर। संगिनी जैन सोशल ग्रुप नॉर्थ द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष किरण झंझरी एवं सचिव विजया काला ने बताया कि बस द्वारा 45 संगिनी सदस्यों के साथ श्री दिगंबर जैन मंदिर मेहनदवास एवं श्री दिगंबर जैन मंदिर आवा के दर्शन किए। कार्यक्रम संयोजक प्राची जैन द्वारा बस में आकर्षक हाउजी खिलाई एवं पारितोषिक भी प्रदान किए। श्री दिगंबर जैन मंदिर आवा टोंक में सभी सदस्यों ने सावन आधारित गेम्स आनंद उठाया। कार्यक्रम में अंजना गंगवाल उपाध्यक्ष, संगीता जैन कोषाध्यक्ष अन्य सदस्य गण उपस्थित थे एवं नूपुर जैन संयुक्त मंत्री द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article