Sunday, September 22, 2024

जेएसजी नॉर्थ के सेवा सप्ताह के पोस्टर का विमोचन किया

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप नॉर्थ द्वारा नॉर्दर्न रीजन के आव्हान पर 13 अगस्त से 20 अगस्त 2023 तक सेवा सप्ताह पोस्टर का विमोचन श्याम दरबार रेस्टोरेंट में किया गया। ग्रुप अध्यक्ष राहुल जैन एवं सचिव राजेंद्र जैन ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान गोशाला मैं गायों को चारा वितरण, पीकॉक गार्डन में कबूतरों को चुगगा वितरण, पक्षी चिकित्सालय सांगानेरी गेट में पक्षियों को दवा वितरण, जेके लोन हॉस्पिटल में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन, आकांक्षा स्पेशल स्कूल में झंडारोहण एवं खोनागोरियां में पौधारोपण किया जाएगा। पोस्टर विमोचन में मनीष झंझरी संस्थापक अध्यक्ष, संजय जैन पूर्व अध्यक्ष, अभय गंगवाल पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य समन्वयक, सुनील सोगानी उपाध्यक्ष एवं मुख्य समन्वयक, सुकेश काला संगठन मंत्री, संजय काला कोषाध्यक्ष, अजय जैन, विशुतोष चंदवाड संजय गोधा संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article