Sunday, September 22, 2024

गुलाबीनगर ग्रुप की एकदिवसीय धार्मिक यात्रा

जयपुर। धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिये गुलाबीनगर ग्रुप के 40 सदस्य बस से सवेरे 7.30 बजे जैन भवन, महावीर नगर से रवाना हुई। कार्यक्रम के संयोजक महावीर मुन्नादेवी कासलीवाल है। सर्वप्रथम माधोराजपुरा में भगवान श्री पार्श्वनाथ के दर्शन, कलशाभिषेक का शोभाग्य प्राप्त हुआ। तथा मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा ग्रुप के सुनील बज अध्यक्ष व विनोद बड़जात्या सचिव का माला पहनाकर स्वागत किया। माधोराजपुरा से रवाना होकर फागी में जैन मंदिर में माताजी से आशीर्वाद लिया व तीन मंदिरों में देव दर्शन किये। तथा ग्रुप के सदस्यों ने स्वादिष्ट नाश्ता लिया। फागी से रवाना होकर गुणस्थली में भगवान शांतिनाथ के दर्शन करके श्री गुणसागर जी महाराज की समाधिस्थल पर सामूहिक पूजन पाठ करके लंच किया। गुणस्थली से रवाना होकर अतिप्राचीन जैन मंदिर मौजमाबाद में अतिप्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करते हुये सदस्यों ने किशनगढ़ में मार्बल स्लरी से निर्मित डम्पिंग यार्ड का सेर सपाटा करके नारेली जैन मंदिर में श्री मुनिसुवर्तनाथ भगवान के दर्शन किये। पहाड़ पर स्थित जैन मंदिर के भी दर्शन किये। शाम को भोजन करके सामूहिक आरती करके जिन शासन जैन मंदिर मदार अजमेर में दर्शन करते हुये रात्रि में जयपुर पहुंचे। अंत मे सुनील बज अध्यक्ष व विनोद बड़जात्या सचिव ने यात्रा के संयोजक महावीर मुन्ना देवी कासलीवाल को यात्रा में स्वादिष्ट नाश्ता, लंच, डिनर की व्यवस्था के लिये, महावीर पांड्या को पूजन व राजेन्द्र छारेडा को बस की व्यवस्था तथा सभी सदस्यों को यात्रा को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article