Sunday, September 22, 2024

निवाई में जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा का हुआ गठन

जयपुर में आचार्य सौरभ सागर महाराज से लिया आशीर्वाद, बैनर का किया विमोचन
विमल जोला/निवाई।
सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा शुक्रवार को जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा के नेतृत्व में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा का शुभारंभ करके गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा मंत्री विमल जौंला उपाध्यक्ष सुनील भाणजा सहमंत्री हितेश छाबड़ा सचिव राजेश बनेठा को बनाया गया। इस दौरान चुने गए पदाधिकारियों का सम्मान श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुंधाशु कासलीवाल उमराव मल संधी भारत-भूषण जैन, जैन सोशल ग्रुप मैत्री के अध्यक्ष अतुल बिलाला यशकमल जैन अजमेरा राजेन्द्र बड़जात्या छोटा गिरनार के अध्यक्ष प्रकाश चंद बाकलीवाल सहित सभी जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मानित किया। जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा के मंत्री विमल जौंला ने बताया कि इस ग्रुप में और सदस्य जोड़े जाएंगे जिसमें सोशल कार्यक्रम किए जाकर धर्म की प्रभावना करेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article