Sunday, September 22, 2024

ज्ञानतीर्थ पर दिया आहारदान और किया वृक्षारोपण

मनोज नायक/मुरेना। ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में जैन मिलन की महिलाओं द्वारा चौका लगाकर आहार दिया और सभी ने मिलकर नारियल के बृक्ष के पौधे लगाए। जैन मिलन की अध्यक्षा रूबी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन मिलन महिला की वर्धमान शाखा मुरेना की सभी बहिने श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर पहुंची। वहां विराजमान बड़े बाबा श्री आदिनाथ एवम श्री पार्श्वनाथ भगवान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र पर विराजमान सप्तम पट्टाचार्य श्री ग्येयसागर महाराज, मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज और मुनिश्री नियोगसागर महाराज को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन मिलन महिला वर्धमान की सभी बहिनों ने मिलकर समस्त साधुओं के आहार के निमित्त चौका लगाया। नवधा भक्ति पूर्वक साधुओं का पढ़गाहन कर सभी को आहार दिया। आहार हेतु चौके में आये सभी साधुओं का निरंतराय आहार हुआ। आहारचर्या के पश्चात क्षेत्र पर विराजमान ब्रह्मचारिणी बहिन ललिता दीदी के सानिध्य में सभी बहिनों ने ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर के प्रांगण में नारियल के वृक्ष लगाए। इस अवसर पर वीरांगना सरिता जैन, बबिता जैन, रूबी जैन, रीना जैन, अंजली जैन, दीपाली जैन, अंजना जैन, मंजू जैन, दीपिका जैन, सुप्रिया जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article