Sunday, September 22, 2024

रॉयल ब्यावर ने मनाया सावन महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाये 108 पौधे

अमित गोधा/ब्यावर। महावीर इन्टरनेशल रॉयल ब्यावर द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक राहुल बाबेल, रुपेश कोठारी ने बताया कि सावन का विशेष महत्व होता हैं। इस लिये रॉयल ब्यावर द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में सदस्यों एवं उनके परिवार हेतु सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। नवलेश बुरड़, मुकेश बाफणा ने बताया कि सभी सदस्यों एवं बच्चों के लिए हाऊजी, अंताक्षरी प्रतियोगिता एवं मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया जिसका सभी ने आनन्द उठाया। इस अवसर पर संस्था की सामान्य सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें सचिव रूपेश कोठारी द्वारा अब तक संस्था में हुए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष अभिषेक नाहटा ने आय व्यय का ब्यौरा सभी सदस्य के समक्ष रखा। अध्यक्ष अशोक पालडेचा ने संस्था की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से संस्था के सेवा कार्यों में सक्रिय उपस्थिति रखने का आव्हान किया। साथ ही संस्था से जुड़े नए सदस्यों को शपथ दिलवाई गई। पर्यावरण सुरक्षा के जॉन कन्वेनर जितेंद्र धारीवाल द्वारा सभी को पर्यावरण सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आव्हान करते हुए प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने पर जोर दिया। तथा संस्था द्वारा 108 पौधे लगाने का निर्णय किया गया इस अवसर पर अगस्त माह में जिन वीर एवं वीरा सदस्यों का जन्मदिवस है उनका जन्मदिन मनाने के साथ नीलकंठ मंदिर परिसर में संस्था द्वारा छायादार पेड़ो का पौधरोपण किया गया। तथा संस्था द्वारा सदस्यों के 5 और उससे अधिक की तपस्या करने पर तपाभिनन्दन करने का निर्णय किया गया एवं आगामी दिनों में स्ट्रीट वेण्डर को छाता वितरित करने का भी निर्णय लिया जिसमें 2 छाते बाबुलाल नवरत्न आच्छा एवं 2 छाते राजेश सुराणा ने अपनी ओर से देने की घोषणा की। ब्यावर के जिला बनने की खुशी में सदस्यों द्वारा आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस अवसर पर बाबुलाल आच्छा, दिलीप दक, कमल पगारिया, नरेंद्र सुराणा, अमित बाबेल, पंकज दक, अमित मेहता, संदीप खींचा, पुष्पेन्द्र चौधरी, प्रदीप मकाना, मनोज रांका, राजेश सुराणा, रोहित मुथा, विनय डोसी, मंजू बाफना, ललित बोहरा, कमल जालोरी, इति बिनायकिया, सारिका खींचा, रेखा नाहटा, कान्ता पालडेचा, रेखा नाहटा, संध्या बोहरा, रेखा बाबेल, विनीता मुथा, रेखा राजेश सुराणा, राजलक्ष्मी धारीवाल, कोमल मेहता, अनिता पगारिया, पुनम मकाणा, पीना रांका, रेखा नरेन्द्र सुराणा, नीता दक, प्रेमलता आच्छा, विजयलक्ष्मी दक, प्रियंका जालोरी, धर्नेन्द्र डोसी, रुचिका बुरड़, नवरत्न अच्छा आदि सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article