Sunday, September 22, 2024

महावीर इंटरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय महा सचिव व पदाधिकारियों का किया सम्मान

कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल के द्वारा आज कुचामन पुस्तकालय के हाल में अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक कुमार गोयल, संरक्षक वीर पदम चन्द जैन, जोन अध्यक्ष वीर अशोक कुमार गदिया, जोन सचिव वीर विजय चोरड़िया, जोन उपाध्यक्ष वीर प्रेम चन्द जैन, जोन कोषाध्यक्ष वीर विनय कुमार जैन गवनिर्ग काउसिल मेम्बर वीर सुभाष पहाड़िया ने भगवान महावीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर, प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।पदाधिकारियों का रामावतार गोयल, अजित पहाड़िया, आनन्द सेठी, विकास पाटनी, सरोज पाटनी शारदा वर्मा व संस्था सदस्यों द्वारा किया गया। क्रार्यक्रम में कुचामन नगर परिषद उप सभापति हेमराज चावला, प्रतिपक्ष के नेता अनिल सिंह मेड़तिया, जैन समाज के सुमेरमल बज, लायंस क्लब फोर्ट के राम काबरा, लायंस क्लब कुचामन के चेतन खाल्डका, श्याम सुंदर सैनी, भारत विकास परिषद के गोविंद राम चौधरी, वेश्य समाज के मुरलीधर गोयल, अग्रवाल समाज के मुरलीधर स्नेही, पेंशनर समाज से जीवण सिंहजी, गायत्री परिवार से जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया के प्रधानाचार्य दिनेश लाडना का संस्था सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय महासचिव द्वारा नए सदस्य बनने पर रमेश चन्द जैन, उत्कर्ष पहाड़िया, दिनेश लाडना, अमित पहाड़िया, अभिषेक पाटनी, व पत्रकार महोदय का तिलक माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संस्था के वीर वीरा यूथ के सभी सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग किया। मंच संचालन ओमप्रकाश सेन ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article