Saturday, September 21, 2024

पूर्णिमा पर गुरू आशीष से  अंतर्मना गुरुभक्त परिवार निर्देशिका का विमोचन हुआ

देशभर के गुरुभक्त परिवार की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध

उदगाँव। पूर्णिमा पर वर्तमान के परम तपश्वि दिगम्बर जैन सन्त अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज के हाथो से अंतर्मना गुरुभक्त परिवार निर्देशिका का विमोचन हुआ। जहाँ अब सम्पूर्ण देशभर के अंतर्मना गुरुभक्त परिवार की जानकारी उक्त निर्देशका में उपलब्ध रहेगी। जानकारी देते हुए गुरु भक्त व अन्तर्मना स्वर्णिम जन्मजयंती महोत्सव मीडिया प्रभारी पीयूष कासलीवाल नरेंद्र अजेमरा ने बताया कि उक्त निर्देशिका का सफल संकलन डॉक्टर संजय जैन इंदौर ने किया। वही  अपनी अथक मेहनत प्रयास से देशभर के गुरुभक्तों की  सम्पूर्ण जानकारी  विकल्प सेठी सोनकच्छ व नितेश पाटनी इचलकरंजी ने एकत्रित करते हुए लगभग 8 माह में ही उक्त निर्देशिका के स्वरूप को सबंधित प्रदेश के नक्शे, जनसंख्या एवं गुरुभक्तो की सम्पूर्ण जानकारी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है । गुरुदेव ने उक्त निर्देशिका को देखते हुए अपना मंगल आशीर्वाद सहयोगी भक्तो को देते हुए कहा कि ये एक बहुत बड़ी सफल उपलब्धि है। जो आपस में एक दूसरे गुरुभक्तों के  सहयोग के काम आएगी। अब भारत एवं दुनियाभर के सभी क्षेत्रों के अंतर्मना गुरु भक्तों की संपूर्ण जानकारी इस निर्देशिका मे रहेगी साथ ही नवीन  जुड़ने वाले भक्तो की जानकारी भी समयनुसार बड़ा दी जावेगी। नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article