Sunday, September 22, 2024

अपराधी बेलगाम, महिलाएं ना अस्पताल में सुरक्षित है ना एंबुलेंस में: जोशी

भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा का पदभार ग्रहण समारोह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी वाहन रैली से पहुंचे पद समारोह में

सुशील चौहान/भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज अपराधिक घटनाओं के कारण राजस्थान रोजाना शर्मसार हो रहा है। राजस्थान में अपराधी बेलगाम हो गए हैं ।आज राजस्थान में महिलाएं ना अस्पताल में सुरक्षित है और ना ही एंबुलेंस मे सुरक्षित। उन्होंने कहा कि बजरी का डंपर जाता है तो पुलिस जग जाती है लेकिन एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है तो पुलिस सोई रहती है। जोशी ने भीलवाड़ा में किशोरी के साथ गैंगरेप कर जलाने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भीलवाड़ा की घटना ने सब को झकझोर कर रख दिया है। भीलवाड़ा में ही स्टांप पेपर पर बच्चों को बेचने की घटनाएं सामने आई और जब पुलिस से सहायता मांगी जाती है तो बदले में अस्मत मांगी जाती है कितने दुख की बात है कि महिलाओं पर अत्याचार होता है और उसके बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री कहता है कि 65 परसेंट बलात्कार की घटनाएं झूठी है तो प्रदेश का सिर शर्म से झुक जाता है। यह बात जोशी ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कही ।इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जोशी को भदाली खेड़ा से भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल जुलूस के रूप में वाहन रैली से सुखाडिया सर्कल होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। पदभार ग्रहण समारोह में शहर के मुख्य संतों महात्माओं बाबू गिरी महाराज, बनवारी शरण काटीया वाला महाराज, गोपाल दास महाराज, मोहन शरण शास्त्री, आशुतोष शर्मा का सानिध्य आशीर्वाद भी मिला। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इससे पहले समारोह में द्वीप प्रज्वलन किया।नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा को जिला कार्यालय जिलाध्यक्ष चेंबर में पदभार ग्रहण विधिवत मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। इस अवसर पर भीलवाड़ा सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया, संभाग अभियान सहप्रभारी अतर सिंह भड़ाना, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, जिला संगठन प्रभारी रतन लाल गाडरी, कालू लाल गुर्जर, विट्ठल शंकर अवस्थी, लादू लाल तेली गोपी मीणा, जबर सिंह सांखला, बरजी बाई भील, बालू राम चौधरी, रामलाल गुर्जर, लक्ष्मी नारायण डाड, नगर परिषद के सभापति राकेश पाठक, योगेंद्र शर्मा बद्री प्रसाद गुरुजी, राजकुमार आंचलिया, राम लाल योगी मंचासीन थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मेवाड़ा के उद्बोधन से पूर्व सीताराम त्रिपाठी ने शंखनाद किया। आई टी, ओ बी सी मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने अवलोकन किया जिसमें संचालन वेद प्रकाश खटीक एवं बाबूलाल टाक ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article