Monday, September 23, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप कैपिटल जयपुर द्वारा स्थापना दिवस सेवा कार्य के साथ मनाया

श्री शंकर सेवा धाम में 400 बीमार लोगो को भोजन कराया

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप कैपिटल जयपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार,6 अगस्त 2023 को ग्रुप के मानव सेवार्थ सामाजिक सेवा कार्य की श्रृंखला मे आगरा रोड स्थित श्री शंकर सेवा धाम परिसर मे निवास कर रहे करीब 400 आश्रयहीन असहाय, पीड़ित एवं सभी वृद्धजनो व निशक्तजनो हेतु दोपहर के भोजन के आयोजन के साथ महिलाओ,पुरुषों एवं बच्चों के परिधानों का वितरण भी ग्रुप सदस्यों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि,जैन सोश्यल ग्रुप कैपिटल अपनी स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण कर आगामी 08 अगस्त को रजत जयंती वर्ष मे प्रवेश कर रहा है। कार्यक्रम में रीजन चैयरमैन महेन्द्र सिंघवी एवं सचिव सिद्धार्थ जैन की गौरवमयी उपस्थिति रही। इस आयोजन मे संस्थापक अध्यक्ष सुभाष शकुंतला जैन, अध्यक्ष अनिल प्रेमा राँवका, पूर्व अध्यक्ष सुधीर गंगवाल, नवीन नलिनी जैन, ग्रुप सचिव प्रमोद सुनीता जैन, संयुक्त सचिव राज कुमार बड़जात्या,कार्यक्रम संयोजक लोकेश निधि पांड्या,कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार संतोष काला, वीरेंद्र काला, विनोद सुधा जैन पूर्व उपाध्यक्ष सुनील मीना चौधरी, ग्रुप सदस्य राजेन्द्र आशा गोदिका, सुरेश शशी काला, श्रीमती आशा कासलीवाल ने सहभागिता निभाई। श्री शंकर सेवा धाम के संस्थापक प्रहलाद गुप्ता भी कार्यक्रम मे सभी के मध्य रहे और संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देकर सभी को लाभान्वित किया! इस कार्यक्रम के भोजन पुण्यार्जक लोकेश निधि पांड्या थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article