Sunday, September 22, 2024

इंसान नाम से नहीं गुणों से महान बनता है: प्रखंर वक्ता साध्वी प्रितीसुधा

भीलवाड़ा। व्यक्ति नाम से नही अपने गुणो से महान बनता है । प्रखंर वक्ता डॉ. प्रितीसुधा ने शुक्रवार को अहिंसा भवन मे आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करतें हुए कहा कि संसार मे जन्म तो सभी लेते है, लेकिन कुछ विरले इंसान ऐसे भी होते है जो दुनिया नही होने के बावजूद भी संसार उन्हें हमेशा याद करता हैं। व्यक्ति दौलत से बड़ा नही बनता है अपने व्यवहार आचरण और सेवा के कार्य से महान बन जाता है। मनुष्य वर्ण से नहीं कर्म से महान बनता है। वह चाहे किसी भी कुल में जन्म ले, परन्तु वह महान कर्म करके ही बन सकता है। जो मनुष्य निस्वार्थ भाव से जो कर्म करेगा उसकी महानता हर समय उसे याद किया जाता है। साध्वी संयम सुधा ने कहा कि जन्म से कौई भी प्रांणी महान नही होता है,लेकिन सेवा से बढ़कर जीवन में कौई धर्म नही हो सकता है निस्वार्थ भाव जो सेवा करता है उस व्यक्ति को मरने के बाद भी याद किया जाता है। नाम से कौई भी महान नही बन सकता हैं। काम से लोग महान बन जाते है। इसदौरान लक्ष्मण सिंह बाबेल, अशोक पोखरना, सुशील चपलोत, रिखबचंद पीपाड़ा, रतन जैन, शांति लाल कांकरिया, अरूण सांड आदि पदाधिकारियों बाहर से पधारे राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस के युवा उपाध्यक्ष प्रवीण बोहरा,बाबूलाल बोहर एवं शांति भवन भोपालगंज के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र चीपड़ आदि सभी का साध्वी मंडल के सानिध्य सम्मान किया गया।

प्रवक्ता निलिष्का जैन

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article