Sunday, September 22, 2024

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक एवम संगिनी फॉरएवर के सदस्यों द्वारा तीर्थ दर्शन

जयपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक एवं संगिनी फॉरएवर के सदस्यों द्वारा पांच तीर्थंकरों भगवान ऋषभ देव जी, अजितनाथ जी, सुमति नाथ जी, अनंत नाथ जी, अभिनंदन नाथ जी की अयोध्या स्थित जन्म स्थली के दर्शन, पूजन वंदन कर धर्म लाभ प्राप्त किया। अयोध्या स्थित भगवान ऋषभ देव मंदिर में परम पूज्य गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रुप सदस्यों द्वारा भगवान धर्मनाथ जी जन्मस्थली रत्नपुरी, संभव नाथ भगवान की जन्मस्थली श्रावस्ती, पार्श्वनाथ भगवान, सुपार्श्वनाथ भगवान, श्रेयांस नाथ, चंद्र प्रभु भगवान जन्मस्थली वाराणसी के दर्शन भी किये।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article