Saturday, September 21, 2024

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन समाज की श्रमण संस्कृति सेवार्थ संस्था

साधु सेवा ट्रस्ट का अजमेर नगर मे शंखनाद

अनिल पाटनी/अजमेर। परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदीजी महाराज के शुभाशीष से सुयोग्य शिष्य युगल मुनिराज श्री श्रद्धानंदजी व पवित्रानंद जी महाराज की सत्प्रेरणा से स्थापित साधु सेवा ट्रस्ट की पत्रिका का विमोचन बुधवार को परम पूज्य आचार्य श्री १०८ विवेकसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य मे अजमेर के “आदिनाथ निलय” पंचायत छोटा धडा़ नसियां मे आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि अजमेर सेंट्रल जेल अधीक्षक सुमन जी व नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन व दि. जैन समाज के गणमान्य बंधु पवन बढारी, मनोज कोलानायक, सुशील बाकलीवाल, कमल लुहाडि़या, हेमंत पांड्या, वीरेंद्र ठकुरिया , विनीत साहबजाज, दिनेश पाटनी, नितिन दोसी, मिश्रीलाल गदिया, अतुल पाटनी राहुल पचगइया, अशोक जैन एडवोकेट, रुपेश दनगसिया, विनय पाटनी, प्रकाश पाटनी, राजेश गदिया, अनिल गदिया, हेमेन्द्र बढा़री, गुलजारीलाल साहबजाज, राकेश नायक, विनीत कोठारी, नरेन्द्र गोधा, मनीष साहबजाज, अमित चड़ौसियां व मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति मे हुआ। आयोजन मे पूज्य आचार्य श्री ने मांगलिक अवसर पर श्रमण संस्कृति सेवार्थ संस्था साधु सेवा ट्रस्ट की वर्तमान मे उपयोगिता व आवश्यकता पर मार्मिक उद्बोधन दिया व संस्था को शुभाशीष प्रदान किया। सभा का कुशल संचालन लोकेश ढिलवारी ने किया। भव्य आयोजन हेतु श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा समिति रजि. अजमेर का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article