Saturday, September 21, 2024

बंधन ग्रुप द्वारा आयोजित महिलाओ को स्वरोजगार के लिए प्रदर्शनी का शुभारंभ

3 व 4 अगस्त को भट्टारक जी की नसिया में लगी प्रदर्शनी
जयपुर।
महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के पथ पर अग्रसर जयपुर के बंधन ग्रुप द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उदघाटन आज जयपुर शहर में स्थित भट्टारक जी की नसिया, नारायण सिंह सर्किल पर , नगर निगम ग्रेटर जयपुर की लोकप्रिय महापौर श्रीमती डॉक्टर सौम्या गुर्जर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर ने प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन किया एवम विभिन्न स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली। इस प्रदर्शनी में महिलाओ द्वारा विभिन्न उत्पाद जैसे हस्त निर्मित राखिया, महिलाओ के आकर्षक वस्त्र,घर के सजावट का सामान, घर पर निर्मित खाने के व्यंजन इत्यादि का प्रदर्शन एवम बिक्री का आयोजन किया। राखी के त्यौहार के शुभ अवसर पर जयपुर शहर के बंधन ग्रुप द्वारा महिलाओ को एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों हेतु प्रदर्शन एवम बिक्री का अवसर प्रदान किया गया। इस प्रदर्शनी में दिगंबर जैन महासमिति के कार्याध्यक्ष सुरेश बांदीकुई एवम दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार के अध्यक्ष मोहन लाल गंगवाल की गरिमामई भागीदारी रही। इस प्रदर्शनी में काफी संख्या में महिलाओ ने विभिन्न उत्पादों की खरीदारी की। यह प्रदर्शनी इसी स्थान पर शुक्रवार, 4 अगस्त, 2023 को भी रहेगी ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article