Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप आदिनाथ ने विद्यार्थियों को भोजन कराया

जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की स्थापना दिवस के उपलक्ष में मनाये जा रहे मानव सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 31 जुलाई 2023 को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप आदिनाथ, जयपुर द्वारा लंगर के बालाजी, गणगौरी बाजार स्थित राजस्थान नेत्र हीन कल्याण संघ विद्यालय के विद्यार्थियों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश बड़जात्या, आदिनाथ ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश बिंदायक्या, संरक्षक प्रदीप छाबड़ा, ग्रुप सचिव विमल प्रकाश कोठारी, कोषाध्यक्ष रोशन लाल जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सरंक्षक प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष कैलाश बिंदायक्या, सचिव विमल जी कोठारी, कोषाध्यक्ष रोशन लाल जैन ने नेत्रहीन संघ के निदेशक, सचिव, संयुक्त सचिव एवम् अन्य पदाधिकारियों का माला पहना कर सम्मान किया। संघ के निदेशक ने आदिनाथ ग्रुप द्वारा किये गए इस मानव सेवार्थ कृत्य की भूरि भूरि प्रशंषा करते हुए ग्रुप का आभार प्रकट किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article