Sunday, September 22, 2024

शांतिनाथ मण्डल विधान की पूजा अर्चना कर अनुष्ठान किया

विमल जोला/निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज विज्ञा तीर्थ के श्रद्धालुओं द्वारा सहस्त्रकूट विज्ञा तीर्थ गुन्सी मे मंगलवार को गणिनी आयिेकारत्न विज्ञाश्री माताजी के सानिध्य में संगीतमय शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें माताजी के मंत्रोच्चार द्वारा सोधर्म इन्द्र संजय कुमार नितिन कुमार चिराग जैन सोगानी के परिवारजनो को भगवान शांतिनाथ का अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान गाजेबाजे के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान का शुभारंभ किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि विधान के सौधम इन्द्र संजय कुमार एवं शशी सोगानी द्वारा मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान विधान मे विनय पाठ देव शास्त्र गुरु पूजा शांतिनाथ भगवान पूजा आर्यिका विज्ञाश्री माताजी की पूजा के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें इन्द्र इन्द्राणियो सहित कई श्रद्धालुओं ने बाबा शांतिनाथ के दरबार में भक्ति नृत्य किए। जौंला ने बताया कि विधान मे सोधर्म इन्द्र द्वारा चार वलय मे 130 अर्ध्य एवं महाअर्ध्य समर्पित किये। विधान के अन्त मे भगवान शांतिनाथ भगवान की आरती उतारी गई। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार बगडी़ महावीर पसाद पराणा महेन्द्र चवंरिया विष्णु बोहरा हितेश छाबड़ा राजेश सांवलिया सुनील भाणजा महेश मोठूका अरविंद जैन संजू जौंला आभा जैन चारुल जैन सहित अनेक लौग मौजूद थे। जौंला ने बताया कि बुधवार को आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का 51वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article