Sunday, September 22, 2024

राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था (रूवा) को आवंटित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र क्रमश: पुलिस थाना आदर्श नगर व पुलिस थाना अशोक नगर का शुभारम्भ

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था, रूवा को महिला अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा दो महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र क्रमश: पुलिस थाना आदर्श नगर (जयपुर) व पुलिस थाना अशोक नगर (दक्षिण) आवंटित किये गये है। पुलिस थाना आदर्श नगर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का उद्घाटन 31 जुलाई को प्रो. पवन सुराणा, पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान राज्य महिला आयोग, जयपुर व पुलिस थाना अशोक नगर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का उद्घाटन 1 अगस्त को प्रो. लाड़कुमारी जैन, पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा किया गया। डाॅ. शशिलता पुरी, अध्यक्ष, रूवा द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों व थानाधिकारियों का स्वागत किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article