Monday, September 23, 2024

मित्र मंडल ग्रुप नौ दिवसीय अमरनाथ की यात्रा कर भीलवाड़ा लोटा

प्रकाश पाटनी/भीलवाड़ा। स्थानीय मित्र मंडल ग्रुप नौ दिवसीय अमरनाथ की यात्रा कर भीलवाड़ा लोटा। यात्री राजकुमार जैन ने बताया कि आध्यात्मिक, पौराणिक यात्रा कर जीवन में नई ऊर्जा मिली एवं लाभदायक रही। इस यात्रा में सरकार की सारी जाने- आने साधन, सुरक्षा, भोजन नियमानुसार शुल्क किराए से सुविधा उपलब्ध कराई गई। यात्रीगणों को अमरनाथ पहुंचने पर बारी-बारी से बर्फानी शिवलिंग के दर्शन मिले। यहां दो कबूतरों का जोड़ा इस स्थान पर हमेशा रहता है। इन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला है। ऐसा बताया गया है। मित्र मंडल के 9 सदस्यों ने सकुशल यात्रा कर भीलवाड़ा लोटने पर परिवारजनों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article