Sunday, September 22, 2024

जैन मिलन द्वारा पौधारोपण समारोह संपन

राघौगढ। जैन मिलन राघौगढ़ की स्थापना की 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में दिनांक 27 जुलाई 2023 को प्रातः9:30 बजे संत श्री सुधासागर धाम पार्क राघौगढ़ पर 30 पौधों का रोपण भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य, जैन समाज राघौगढ़ संरक्षक पवन कुमार जैन एवं क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारिल्य के विशेष आतिथ्य में किया गया जैन मिलन राघौगढ़ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया। जैन मिलन राघौगढ़ के मंत्री विकास कुमार जैन ने बताया है समाज सेवी संस्था जैन मिलन राघौगढ़ की स्थापना 17 अगस्त 1993 को हुई थी। पिछले 30 वर्ष से संस्था पारमार्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। राघौगढ़ में जैन मिलन की सहयोगी संस्थायें युवा जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन भी निरंतर सक्रिय हैं। इस अवसर पर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, जैन मिलन के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, युवा जैन मिलन के अध्यक्ष आकाश जैन, जैन मिलन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र चौधरी, ट्रस्ट कमेटी के सदस्य राकेश कुमार जैन मामा, प्रमोद कुमार चौधरी, संतोष कुमार जैन बलियत महिला जैन मिलन की अध्यक्ष अंतिम जैन, कार्यकारी अध्यक्ष, सुनीता जैन, दिगंबर जैन महासमिति महिला इकाई संभाग राघौगढ़ की अध्यक्ष अनीता जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राघौगढ़ की पूर्व अध्यक्ष विजय देवी जैन, सुषमा जैन बरसत, सुशीला जैन, सुमन जैन इन्दौरी, अदिति जैन,युवा जैन मिलन के उपाध्यक्ष रुपेश चौधरी, राजा चौधरी, हर्ष जैन, प्रचार मंत्री राजीव जैन, सहमंत्री अनिल जैन बलियत संजीव कुमार जैन पूर्व पार्षद, सुरेश चंद जैन जामनेर वाले, संदीप नंदन जैन, रोमी जैन, अजय कुमार जैन भरसूला वाले, रितेश जैन, जैन मिलन, युवा जैन मिलन, महिला जैन मिलन राघौगढ़ के सभी सदस्य वीर,वीरांगना युवा वीर सहित जैन समाज राघौगढ़ के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article