Sunday, September 22, 2024

सन्मति ग्रुप के 40 सदस्य चार दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना

नाकोड़ा, पावापुरी, जिरावाला आदि तीर्थ के करेंगे दर्शन

जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति के 40 सदस्य चार दिवस की नाकोड़ा , जीरावाला, पावापुरी यात्रा पर 27 जुलाई को रवाना हुए। ग्रुप अध्यक्ष राकेश – समता गोदिका ने बताया कि ग्रुप संरक्षक दर्शन विनीता जैन यात्रा के मुख्य समन्वयक तथा ग्रुप उपाध्यक्ष विनोद – हेमा सोगानी व चक्रेश – पिंकी जैन को समन्वयक बनाया गया है। सचिव अनिल – निशा संघी के अनुसार 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे यह दल महावीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर से इस दल को रीजन अध्यक्ष राजेश बड़जात्या, निवर्तमान अध्यक्ष यश कमल अजमेरा, संस्थापक अध्यक्ष अनिल जैन , फेडरेशन के कार्याध्यक्ष सुरेंद्र पांड्या, नवीन सेन जैन, रीजन उपाध्यक्ष सुनील बज, महासमिति के रीजन कोषाध्यक्ष रमेश सोगानी आदि अनेक गणमान्य नागरिकों ने मंगल कामना के साथ रवाना किया। इस अवसर पर ग्रुप कार्याध्यक्ष मनीष लोंग्या, सयुक्त सचिव राजेश छाबड़ा, नितेश पांड्या, सुधीर गोधा आदि अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article