Sunday, September 22, 2024

301 महिलाओं की कलषयात्रा से श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ

जयपुर। जनता कॉलोनी स्थित जनोपयोगी भवन में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव शुभारंभ बुधवार को 301 महिलाओं की निकली कलशयात्रा से हुआ। इस दौरान आसपास का क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में डूब गया। आज सुबह यह कलशयात्रा सेठी काॅलोनी राम जानकी मंदिर से पूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। कलशयात्रा में मुख्य आयोजक गोरधन बड़ाया सिर पर कथा ग्रंथ लेकर चल रहे थे,वहीं 301 महिलाएं सिर पर मांगलिक कलष लेकर चल रही थी। कलश यात्रा सेठी काॅलोनी राम जानकी मंदिर से विभिन्न मार्गो में होती हुई कथा स्थल पहुंची। बग्गी में विराजे कथा व्यास पूज्य पुरूषोत्तम शरण महाराज का तिलक माल्यार्पण कर स्वागत किया। मार्ग में नागर मल अग्रवाल, कमल बड़ाया,सीताराम मामोडिया, गिर्राज बड़ाया, चंद्र महेश झालानी ने कलषयात्रा की पुष्पवर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया। इस दौरान पूरा यात्रा मार्ग भगवान राम की भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कलषयात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पार्षद नीरज अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी दिन श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पूज्य पुरुषोत्तम शरण महाराज ने राम चरित की महिमा बताते हुए कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण कर मानव को अपना जीवन धन्य बनाकर मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जैसा आदr अपने जीवन में अपनाना चाहिए। राम जैसा पुत्र बने और राम जैसा भाई बने और राम जैसा ही राजा बने। मानस में भगवान राम ने समाज के त्यागे वंचित लोगों का गले लगाया। इस मौके पर महाराजश्री ने इस पुरूषोत्तम मास के नियम भी बताए। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत 27 को सती चरित्र,28 को षिव-पार्वती विवाह,29 को श्री राम जन्मोत्सव व बधाईयां,30 को राम जनाकी विवाह महोत्सव,31 को वन गमन,1 को भरत मिलाप,2 को नवधा भक्ति व अंतिम दिन 3 को रावण वध,राजतिलक की कथा सुनाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक होगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article