Sunday, September 22, 2024

श्रीराम कथा में सजाई राम विवाह की झांकी

बगड़। श्री चावो वीरो मंदिर के सामने मेहता परिवार की और से चल रही श्रीराम कथा में बुधवार को विभिन्न प्रसंगो का वर्णन किया गया। कथा में मुनी विश्वामित्र द्वारा अपनी तपस्या के लिए राम व लक्ष्मन को साथ ले जाने तथा वहां पर राक्षसो का वध करने की कथा सुनाई। वहां से जनकपुर में सीता स्वमबर में जाकर भगवान श्रीराम शिव धनुष को तोड़कर सीता से विवाह करते है। कथा वाचक राजेश शास्त्री ने कहा की शिव धनुष तोड़ने पर परशुराम वहां पहुँचते है। कथा वाचक ने परशुराम व लक्ष्मन के बीच हुए संवादों का विस्तार से वर्णन किया। कथा में अयोध्या में राम विवाह पर खुशियाँ मानाने सहित अन्य प्रसंग भी सुनाये गए। कथा में राम विवाह की झांकी सजाई गई। कथा में डॉ. मोहनलाल पिरामल ट्रस्ट प्रसासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव, पूव प्राचार्य लक्ष्मण सिंह राठौड़, पुरुषोत्तमलाल शर्मा, सुभाष शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, विनोद पुरोहित, जितेन्द्र सिंह शेखावत, अनिल कुमावत, सन्तोष शर्मा, उमा पुरोहित, रामवतार जागिड़ समेत अनेक श्रद्धालू मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article