Saturday, September 21, 2024

श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालू

बगड़। श्री चावो वीरो मंदिर के सामने मेहता परिवार की और से चल रही श्रीराम कथा में दूसरे दिन विभिन्न प्रसंगो का वर्णन किया गया। कथा वाचक राजेश शास्त्री ने माता सती द्वारा भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने, माता सती के शरीर त्यागने, पार्वती जन्म सहित अन्य प्रसंग सुनाये। उन्होंने कहा की भगवान राम का नाम बड़ा है। उनका नाम जपने से सब दुख दूर होजाते है।। राम कथा अमृत के सामान है। रविवार को कथा के शुभारंभ से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में भगवान राम के दरबार की सुन्दर झांकियां सजाई गई थी जिन पर यात्रा के दौरान जगह- जगह पुष्प वर्षा की गई । कथा में बगड़ नगरपालिका चेयरमैन गोविन्द सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, बगड़ भाजपा नगर मण्डल महामंत्री नरेश शर्मा, गोपाल स्वामी ,पूर्व प्राचार्य लक्ष्मण सिंह राठौड़, गिरधारी सिंह शेखावत, श्याम सिंह राठौड़, सतेन्द्र कौशिक, सुशील पदमपुरिया, प्रमोद आरडावतीय, मामराज अग्रवाल, गोरी शंकर शर्मा आयोजन समिति के प्रमुख शिक्षाविद पुरुषोत्तम लाल शर्मा, सुभाष शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रदीप शर्मा, पुरुषोत्तम लाल शर्मा, कमल शर्मा, विनोद शर्मा, कृष्ण शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, विजय कुमार, अशोक जोशी, जितेन्द्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा, शरद शर्मा, शुभम शर्मा, मुकुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद थे। पत्रकार विजेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article