Saturday, September 21, 2024

राज्य में श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

जैन समाज में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री को दिया सभी जैन संतो ने आशीर्वाद
विमल जोला/निवाई।
राज्य सरकार ने जैन समुदाय के मंदिर पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं नवनिर्माण जैन समुदाय के लोक साहित्य एवं ग्रन्थों के प्रकाशन, प्रचार प्रसार इनके प्राचीन साहित्यों के संकलन, शोध एवं संरक्षण तथा जैन धर्म श्रमण परम्पराओं के संरक्षण के सम्बंध में सुझाव देने के लिए राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने पर जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई इस दौरान मुनि श्री शुद्ध सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी सहित सभी जैन संतो ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आशीर्वाद दिया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि जैन समुदाय के प्रमुख भामाशाह अशोक पाटनी दिनेश खोडनिया, एडवोकेट सुरेन्द्र मोहन जैन अध्यक्ष जैन अभिभाषक संध एवं सुधांशु कासलीवाल के अथक प्रयास से राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने पर जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा बडा़ जैन मंदिर के अध्यक्ष विनोद पांडया मंत्री महेन्द्र चंवरिया कोषाध्यक्ष विमल गिन्दोडी़ पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरिया उधोगपति महावीर प्रसाद मुकेश कुमार अनिल पहाड़ी अशोक कटारिया विष्णु बोहरा पारस पहाड़ी राजेन्द्र बगडी सुशील आरामशीन गोपाल कठमाणा महावीर प्रसाद माधोराजपुरा नीरा जैन अशोक बिलाला मूलचन्द पांडया नवरत्न टोंग्या त्रिलोक जैन हेमचंद संधी विमल सोगानी युवा परिषद के पवन बोहरा सुशील गिन्दोडी़ योगेन्द्र जैन हेमंत चंवरिया हुकमचन्द जैन ताराचंद बोहरा दिनेश मोठूका विनोद सोगानी प्रेमचन्द सोगानी विमल पाटनी सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री का आभार जताया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article