Saturday, September 21, 2024

श्रीमहावीरजी में चल रही भागवत कथा के सातवें दिन कथा सुनने उमड़ा जन सैलाब

चंद्रेश जैन/श्रीमहावीरजी। कस्बे के मोदी कॉलोनी स्थित शिवालय मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन वृंदावन धाम के आचार्य अनंत शरण जी महाराज ने अपने मुखारविंद से कथा में जामवंती सत्यभामा कालिंदी मित्रविंदा सत्या लक्ष्मणा आदि कन्याओं के साथ भगवान श्रीनारायण का विवाह, भोमासुर वध, पारिजात हरण, रुकमणी के साथ भगवान श्री हरि नारायण का परिहास, बाणासुर प्रसंग, ग्रस्त जीवन धर्म का वर्णन, जरासंध वध, राज सूर्य यज्ञ, शिशुपाल दंत बर् का उद्धार आदि का वृतांत विस्तार से सुनाया। साथ ही भक्त सुदामा चरित्र को सुना कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा विश्राम से पूर्व कथा में पधारे वृंदावन धाम के प्रसिद्ध संत सद्गुरुदेव भागवत शरण जी महाराज का आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा पांडाल हर हर महादेव, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा तदोपरांत सुखदेव जी का पूजन कर कथा का विश्राम किया गया। आज भगवान भोलेनाथ से विश्व सुख शान्ती की कामना के लिए पूर्ण आहूती देकर हवन किया जायेगा। आयोजन समिति श्री लाडली जी संगम के पदाधिकारी बंटू गोयल तरुण कुमार अंकुर बेनीवाल राकेश स्वामी प्रवीण सैनी निखिल दीपक गुप्ता पूरणमल श्याम संजय शर्मा पवन सैनी आदि ने बताया की आज कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जावेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article