Saturday, September 21, 2024

भारतीय मजदूर संघ का मनाया स्थापना दिवस

चंद्रेश जैन/श्रीमहावीरजी। समीप के गांव काचरोली में रविवार को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें मजदूरों के हितों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन के भरतपुर संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह बेनीवाल ने की जबकि संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रियकांत बेनीवाल ने किया। जिला मंत्री प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया मजदूरों के लिए काम करने वाले देश के सबसे बड़े भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मां भारती के चित्रपट के सामने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ बीएमएस की स्थापना मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में महान विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्म दिवस पर किया था। यह संगठन किसी संगठन के विघटन से नहीं बना है, बल्कि यह एक समान विचारधारा के भारत का सबसे बड़ा मजदूर और कर्मचारी संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों, मजदूरों के हित के लिए संघर्ष करता रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएमएस के संरक्षक आरडी शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसका उद्देश्य राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा मजदूरों के हितों की रक्षा करना है संगठन लाखों करोड़ों की संख्या में मजदूर वर्ग के हितों के संरक्षण के मुख्य उद्देश्य के साथ आज भारत का सबसे बड़ा संगठन है। स्थापना दिवस के कार्यक्रम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक समंदर सिंह ने संगठन से युवा पीढ़ी के जुड़ने की अपील की कार्यक्रम में उपस्थित बतौर विशिष्ट अतिथि रामविलास योगी जीवन राम योगी, राम गणेश शर्मा, शिवचरण अध्यापक, विद्यानंद भारद्वाज, कुंवेर मीना ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और इस मोके पर हरीश डिल्ला, भीम सिंह मीणा, ओपी मीणा, पुरुषोत्तम, कुमोद शर्मा, रोहित गुर्जर, रविकांत शर्मा, राजेश सोलंकी, तेज सिंह, सतवीर, जयराम, लोकेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, नंदकिशोर, अटल, अनिल, संजय, नवीन, नरेंद्र सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article