Sunday, September 22, 2024

देव शास्त्र गुरु समिति का मिलन समारोह संपन्न

आचार्य श्री का प्रथम कलश लेने वाले परिवार को किया सम्मानित

गौरव जैन सिन्नी/अशोकनगर। राज श्री गार्डन में समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश चौधरी मित्र मंडल द्वारा एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे डोंगरगढ़ में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के चातुर्मास का प्रथम कलश विराजमान करने का सौभाग्य लेने वाले स्थानीय निवासी कबूलचंद्र श्रेयांश कुमार, ऋषभ कुमार जैन(कोहरवास)परिवार का सम्मान किया गया। गौरतलब है कि इस परिवार ने अशोकनगर के इतिहास में प्रथम बार आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का कलश लेकर अशोकनगर का नाम पूरे भारत मे गौरवान्वित किया है। इस मौके पर श्रेयांश जैन कोहरवास द्वारा देव शास्त्र गुरु समिति को पाँच लाख की राशि समाज सेवा के लिए देने की घोषणाा की गई। इसी क्रम में महेंद्र जैन कडेसरा को लेक्चरार पद पर पदोन्नति के लिए सम्मानित किया गया। आज के मिलन समारोह में देव शास्त्र गुरु सेवा समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से दिगम्बर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश चौधरी को देव शास्त्र सेवा समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर डॉ. ड़ी. के जैन, सुभाष बकील साव, भानु चौधरी, विनोद जैन (राजू मेडिकल) पी. सी.जैन, विकास जैन (आकाश स्टील), अजित जी गुरया, जिनेश खेरा, अरुण जी लड्डू, राहुल बकील साव, मनीष जी(MPTC), निलेश खेरा, शिखर बड़कुल (शिक्षक), एस.के.जैन साव (कलेक्टेड), डॉक्टर पारस जैन, संतोष डिस्क, सुभाष मोदी, अशोक सिंघाड़ा, सनी टर्डैया, धन्नू बड़कुल, जीतू घाट बमुरिया, रक्कू अखाई, गोलु (गोलचा) एवं दो सैकड़ा से भी अधिक साथियों ने सहभागिता की कार्यक्रम के अंत में सभी समाज जनों का वात्सल्य भोज हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article