Sunday, September 22, 2024

मित्र मंडल दल अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

प्रकाश पाटनी/भीलवाड़ा। शहर का एक मित्र मंडल दल 21 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। प्रातः मित्र मंडल के सदस्य सुरेंद्र सनाढ्य, राजकुमार जैन, अलका जैन, दिलीप अग्रवाल, आशा अग्रवाल, विनोद खटोड़, उर्मिला खटोड़, प्रदीप शर्मा, हरिकांता शर्मा,को तिलक लगा कर माल्यार्पण द्वारा रेलवे स्टेशन पर परिवारजनों, इष्ट मित्रों ने विदाई देते, उनके सुखद यात्रा की मंगल शुभकामना दी। प्रकाश पाटनी ने बताया कि बर्फ से शिवलिंग का बनना प्राकृतिक हिम से बनने के कारण इसे हिमानी शिवलिंग या बर्फानी बाबा भी कहा जाता है। भगवान शिव की पौराणिक शक्ति का प्रतीक है। जो चंद्रमा की कलाओं के साथ सिकुड़ता और बढ़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका बहुत बड़ा महत्व है। भाग्यशाली ही अमरनाथ की कठिन यात्रा कर पाता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article