Saturday, September 21, 2024

ज्ञानतीर्थ में पल्लिवाल जैन महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण

महिला मंडल ने दिया पर्यावरण संतुलन का संदेश

मनोज नायक/मुरेना। श्री ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में पालीवाल महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अखिल भारतीय पल्लीवाल महिला मंडल की सभी महिलाओं ने ए बी रोड हाइवे पर स्थित श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर पहुचकर श्री जिनेन्द्र प्रभु की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के पश्चात क्षेत्र पर चतुर्मासरत आचार्य श्री ग्येयसागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर के विशाल प्रांगण में विभिन्न प्रकार के औषधीय, फलदार एवम छाया प्रदान करने वाले वृक्षों का वृक्षारोपण किया । वृक्षारोपण का कार्यक्रम क्षेत्र पर विराजमान अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी के मार्गदर्शन में किया गया। सभी महिलाओं ने अच्छे तरीके से जमीन में गड्ढा खोदकर पौधे को स्थापित कर, गड्डे में खाद पानी की पूर्ति की। महिलाओं ने विभिन्न किस्म के अनेकों पौधे लगाए।
धरती का आवरण बचाएं
आओ पर्यावरण बचाएं,
हरे भरे पौधों को लगाकर,
पृथ्वी को दुल्हन सा सजाए।

महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती करुणा जैन ने कहाकि “वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा” अर्थात पेड़ों की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। प्रकृति को और अधिक सुंदर बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए एवं उनकी सुरक्षा भी करना चाहिए। धरती पर एक पेड़ तो अपलोड करके देखिये, बादलों के सैंकड़ों झुंड आएंगे लाइक करने के लिए। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें प्रमुख रुपसे अध्यक्षा करुणा जैन, शशी जैन, सरिता जैन, शोभा जैन, कल्पना जैन, शशिबाला जैन, वज्रलता जैन, बबीता जैन, राजकुमारी जैन, बीना जैन, बबिता रानी जैन, बंधन जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं। वृक्षारोपण द्वारा हमारा सबको यही संदेश है…
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ,
इस दुनिया को सुंदर बनाओ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article