Sunday, September 22, 2024

महिला सशक्तिकरण शिविर का शुभारम्भ

जयपुर। रामगढ़ पुनः स्थापन केन्द, संचालित अधीन सार्थक मानव कुष्ठाश्रम, द्वारा ग्राम ड्योडा चोड़, तहसील बस्सी में नये महिला सशक्तिकरण शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस केंद्र से 30 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर होगी। अब तक इस केंद्र द्वारा 73 गांव एवं ढाणियों की महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उद्घाटन समारोह में रामफूल प्रजापत, सरपंच, ग्राम पंचायत, राम रतनपुरा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में हनुमान बंदावला, संस्था अघ्यक्ष सुरेश कौल, गाँव की लाभान्वित होने वाली महिलाएं, संस्था के पदाधिकारी एवं गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस केंद्र से लाभान्वित होने वाली युवा महिला मोनिका शर्मा ने बताया कि सार्थक मानव कुष्ठ आश्रम द्वारा शुरू किया गया प्रयास महिलाओं के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक सिद्ध होगा तथा महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होगी। संस्था अघ्यक्ष सुरेश कौल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था आपके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प है। आपने गरीब महिलाओं को यथा संभव मदद के लिए भी आश्वस्त किया। संस्था के प्रबन्धक मुकेश शर्मा ने ने बताया कि संस्था द्वारा आसपास के गाँवो की महिलाओं के लिए शुरू किये गये महिला सशक्तिकरण शिविर उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। अन्त में शिविर संचालक गौतम मीणा ने धन्यवाद प्रेषित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article