Saturday, September 21, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप अप -टू -डेट का गेट टू गेदर “पूल मस्ती” कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप अप -टू -डेट ग्रुप द्वारा समर पूल पार्टी का आयोजन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन और सचिव विवेक कासलीवाल ने बताया कि सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ मनोरंजक गेम्स का आनंद लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्रुप के मुख्य संरक्षक डॉ. राजीव-अंजू जैन का वॉएस ऑफ़ जे एस जी के सफल आयोजन के लिए सम्मान किया गया। सभी गेम्स के पुरस्कार सुनील-आरती पहाडिया द्वारा प्रायोजित किये गए। कार्यक्रम के संयोजक आलोक-पूजा जैन, संजय-सोनू जैन रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास जैन, कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, सलाहकार नरेंद्र जैन, पी आर ओ जिनेन्द्र जैन सहित ग्रुप के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article