Saturday, September 21, 2024

सहस्त्र कूट विज्ञा तीर्थ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब

विमल जोला/निवाई। गांव गुन्सी स्थित सहस्त्र कूट विज्ञा तीर्थ जिनालय पर आर्यिका विज्ञाश्री माताजी के सानिध्य में हरियाली अमावस्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सेकंडों महिलाओं ने भाग लिया। विज्ञा तीर्थ के सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व गणाचार्य विराग सागर महाराज की तस्वीर का लोकार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने का सोभाग्य विमल सोगानी राजेश बनेठा संजय सोगानी प्रदीप माधोराजपुरा विनोद कुमार महेश मोठूका योगेन्द्र सिंहल हितेश छाबड़ा दिनेश चंवरिया दिनेश जैन मनोज पाटनी पारस जैन को सोभाग्य मिला। सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम का मंगलाचरण विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल णमोकार महिला मण्डल ने किया। कार्यक्रम में आर्यिका विज्ञाश्री माताजी धर्म सभा को सम्बोधित किया एवं सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रथम बार विज्ञा तीर्थ पर धार्मिक तम्बोला सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सभी सांत्वना पुरस्कार विजेता को सुरेश कुमार संजय कुमार एवं सुनील भाणजा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के तहत निमोला अतिशय क्षेत्र के मंत्री बाबूलाल राणोली का विज्ञा तीर्थ कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर निवाई चाकसू एवं टोंक के सेकंडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article