Sunday, September 22, 2024

पदाधिकारियों ने दिया जैन मिलन की क्षेत्रीय शाखाओं को प्रशिक्षण

थूवोन में हुई जैन मिलन की क्षेत्र 12 की क्षेत्रीय कार्यकारणी की बैठक एवं कार्यशाला
अशोकनगर।
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 12 की प्रथम क्षेत्रीय कार्यकारणी  की बैठक व कार्यशाला का आयोजन रविवार को अतिशय क्षेत्र थूवोन में आयोजित की गई। कार्यशाला मेें राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना ने बताया कि हम सब समाज सेवा की संस्थाओं के कोई न कोई पद पर हैं। दूर दूर तक वो जाता है जो सबको साथ लेकर चलता है। जैन धर्म की जितनी भी शाखाएं हैं सबको साथ लेकर चलना है। हम बहुत सारे फिरकों में बंटे हुये हैं। उसका परिणाम राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ गये हैं। यह स्थिति संगठन के अभाव के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि जैन मिलन विभिन्न क्षेत्रों को जोडक़र 19 क्षेत्रों में बंटा है। उन्होंने बताया कि आज की सभा का उद्देश्य है सबके अंदर कार्य करने की क्षमता को उजागर करें और काम में लगायें। युवा सम्मेलन का आयोजन करें और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ायें।विशेष अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन पत्रकार राघौगढ़ ने भारतीय जैन मिलन की लोकप्रिय योजना जैन हेल्प डेस्क की विस्तार से जानकारी दी।विशेष अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार जैन एडवोकेट ने मासिक बैठक की उपयोगिता बतायी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जैन कैची बीडी अशोकनगर ने मासिक रिपोर्ट तैयार करने एवं समय पर भेजने की जानकारी दी तथा शाखा संचालन के लिए आवश्यक टिप्स दिए। जैन पंचायत अशोक नगर के अध्यक्ष राकेश जैन कांसल, भोपाल के समाज सेवी अमिताभ मनिया,राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री महेन्द्र कड़ेसरा एवं आनंद गांधी अशोकनगर, राष्ट्रीय संयोजक नीलू मामा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश जैन, मंत्री पी.के. जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एस.सी. जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। शहर के पार्श्व जैन मिलन ने क्षेत्रीय कार्यशाला की व्यवस्थाएं संभाली। कार्यशाला में भोपाल, विदिशा, बासौदा, गुना, राघौगढ़, चंदेरी, मुंगावली, ईसागढ़ रुठियाईसहित जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी शामिल हुये। इस दौरान पारस जैन मिलन के अध्यक्ष जीतू जैन, मंत्री नीरज तारई, कार्यक्रम संयोजक अंचल जैन, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक मोदी, सुनील जैन धन्नु, सुयोग जैन छोटू, गौरभ जैन, प्रवीण नेशनल, दीपक जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article