Saturday, September 21, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप राजधानी जयपुर का गेट टू गेदर कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप राजधानी जयपुर द्वारा रविवार दिनांक16 जुलाई को जयसिंह पुरा, भांकरोटा स्थित  फन फेयर वाटर पार्क में “आया सावन झूम के” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के  सदस्यों ने पूल पार्टी व मौसम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में सदस्यों ने मनोरंजक खेल व आकर्षक हाउजी के साथ तेज वर्षा का भी आनंद लिया। ग्रुप के सचिव पवन रीता पाटनी ने अवगत कराया कि आयोजन स्थल पर 3:00 बजे तक पधारे हुए सदस्यों का लकी ड्रॉ से नाम निकाल कर दो सदस्यों को  पारितोषिक  किया तथा ग्रुप में जुड़े  नये दंमत्ति सदस्यों का ग्रुप के अध्यक्ष प्रकाश लीला अजमेरा ने तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप के कोषाध्यक्ष अशोक सुमन बिलाला, समन्वयक राजेंद्र  जयश्री पाटनी, संयोजक मनोज मनीषा सोगानी तथा सह संयोजक कमल  सुनीता लुहाडिया व सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया। कार्यक्रम में  लक्की ड्रा, हाउजी वह अन्य खेलों में वितरित गिफ्ट राजधानी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुनील  आरती पहाड़िया एवं परिवार की ओर से दिए गए। अन्त में सचिव पवन -रीता पाटनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में  सभी के योगदान के लिए धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article