Sunday, September 22, 2024

फोटो सहित, श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन सुनाया श्री शुकदेव जी महाराज व राजा परीक्षित का प्रसंग

चंद्रेश कुमार जैन/श्रीमहावीरजी। कस्बे के मोदी कॉलोनी स्थित शिवालय मन्दिर पर चल रही श्री मद् भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन धाम के प. अनंत शरण जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्री शुकदेव जी जन्म श्री शुकदेव जी महाराज का राजा परिक्षत को उपदेश देना, कुंती भीष्म स्तुति सहित राजा परीक्षित व कली संवाद का वृतांत विस्तार से सुनाया व कहा कि मानव को एक क्षण भी भगवान के भजन के बिना नही रहना चाहिये चिन्ता त्याग कर चिन्तन बढाना चाहिए, गुरू के बिना जीवन अधूरा होता है व कथा श्रवण से मन व आत्मा को शांति मिलने के साथ ही भगवान की प्राप्ति होती है। बीच-बीच में कथावाचक द्वारा गाए गए भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस दौरान श्री सुखदेव जी महाराज वह राजा परीक्षित की सजीव झांकी सजाई गई। कथा के अंत में हरियाली अमावस्या के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का शिवालय में सहस्त्र घट अभिषेक किया गया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में महिला पुरुष उपस्थित रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के श्री लाडली जी संगम के कार्यकर्ता बंटू गोयल तरुण कुमार अंकुर बेनीवाल प्रवीण सैनी निखिल गुप्ता संजय शर्मा पवन सैनी राजाराम गोदारा विशाल स्वामी प्रभु उस्ताद पूरणमल शर्मा दीपक गुप्ता आदि ने बताया कि कथा सुनने कस्बा सहित आसपास के गांव के हजारो ग्रामीण आ रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article