Sunday, September 22, 2024

सात दिवसीय संगीतमय श्री मदभागवत कथा समारोह से पहले निकली विशाल कलश यात्रा

यात्रा में हजारों महिला पुरुष हुए शामिल
चंद्रेश कुमार जैन/श्रीमहावीरजी।
कस्बे के मोदी कॉलोनी स्थित शिवालय मंदिर पर श्री लाडली जी संगम एवं समस्त मोदी कॉलोनी वासियों के सहयोग से रविवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा से पूर्व प्रधान कलश की बोली लगाई गई जो संगीता स्वामी के नाम रही एवं रथ के सारथी की बोली राकेश स्वामी के नाम रही कथा से पहले सर्व समाज की हजारों महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश सजाकर शिवालय मंदिर से मुख्य बाजार बालाजी मंदिर से देवनारायण मंदिर, बस स्टैंड, मोदी कॉलोनी होते हुए नगर परिक्रमा की। इस दौरान महिला पुरूष व वच्चे धार्मिक गीतों पर नाचते गाते गांव के प्रमुख रास्तो से होकर गुज़रे बही कलश यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। जिससे कस्बे का माहौल धर्ममय हो गया। इसके बाद विधि विधान से मंत्रोचार के साथ श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम की नित्य नियम पूजा शुरू हुई। कथा प्रवक्ता अनंत शरण महाराज श्री धाम वृंदावन वाले ने कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को कथा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कथा सुनने मात्र से मनुष्य के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है और हमेशा उस पर ईस्वर की कृपा बनी रहती है। इसलिए मनुष्य को कुछ समय भक्ति करनी चाहिए। इस अवसर पर आयोजन समिति के लाडली जी संगम के कार्यकर्ता बंटू गोयल तरुण कुमार अंकुर बेनीवाल प्रवीण सैनी निखिल गुप्ता संजय शर्मा पवन सैनी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article