Saturday, September 21, 2024

वाटिका में सन्मति ग्रुप द्वारा पंचामृत अभिषेक व वृक्षारोपण आज सोमवार, 17 जुलाई को

प्रातः 7. 30 बजे से होंगे पंचामृत अभिषेक, 9 बजे होगा वृक्षारोपण, उप महापौर पुनीत कर्णावट समारोह के मुख्य अथिति
रीजन अध्यक्ष राजेश बडजात्या एवम महासचिव निर्मल संघी की रहेगी गौरवमय उपस्थिति

जयपुर। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन नवग्रह मंदिर वाटिका में सोमवार, 17 जुलाई सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सन्मति द्वारा अतिशयकारी श्री मुनिसुव्रतनाथ के पंचामृत अभिषेक प्रातः 7.30 बजे से किए जायेंगे।मुख्य समन्वयक व कार्याध्यक्ष मनीष – शोभना लोंग्या व समन्वयक व सयुक्त सचिव राजेश – रितु छाबड़ा ने बताया कि अभिषेक के पश्चात वही पर वृक्षारोपण किया जायेगा। राकेश – समता गोदिका, अध्यक्ष सन्मति ग्रुप ने बताया कि वृक्षारोपण समारोह के मुख्य अथिति पुनीत कर्णावट, उप महापौर, जयपुर नगर निगम ग्रेटर होंगे तथा रीजन अध्यक्ष राजेश बडजात्या एवम महासचिव निर्मल संघी गौरवमय उपस्थिति रहेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article