Saturday, September 21, 2024

भगवान महावीर 2550वा निर्वाण कल्याणक महोत्सव का आगाज धुलियान में…..

धुलियान पश्चिम बंगाल। इस वर्ष श्री 1008 भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण महा महोत्सव के उपलक्ष में पवित्र गंगा नदी किनारे वसा श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में ता:- 09 जुलाई 2023 से 50 दिन का जिन सहस्र नाम महार्चना भक्ति भाव के साथ हो रहा है जो 27 अगस्त 2023 तक चलेगा, हर दिन का एक पुण्यार्जक होता है, जिसमें सहस्र नाम का जाप, स्वयंम्भु स्तोत्र आदी का पाठ होता है जो आनन्द के साथ भक्त झूमते हुए नजर आते है, सांय को भक्तामर रिद्धिमन्त्र से दीप प्रज्वलन, प्रवचन, आनन्द यात्रा, आरती रोजाना होता है | सब मिलाकर धुलियान में धर्म की गंगा वह रही है, ग्यात हो आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का वर्षायोग धुलियान पश्चिम बंगाल में धर्म प्रभावना के साथ चल रहा है इस कारण श्रावक में उत्साह का माहोल है।
संजय कुमार जैन बड़जात्या धुलियान मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article