Saturday, September 21, 2024

जैन समाज ने की प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मनोनयन की मांग

जयपुर। प्रदेश का जैन समुदाय राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से खफा है। वैशाली नगर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोहित जैन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन देकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को संतुलित बताते हुए बधाई देने के साथ ही जैन समाज को भी समुचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग करते हुए कहा है कि देश की जीडीपी में जैन समाज का एक- तिहाई योगदान है और प्रदेश में अनेक ऐसे वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता है जो प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में स्थान पाने की योग्यता रखते हैं। मोहित जैन ने मांग की है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में जैन समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article