Sunday, September 22, 2024

आचार्य नवीन नंदी गुरुदेव का 5वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया

विधान की श्रृंखला मे हुआ आज प्रथम विधान

जयपुर। परम पूज्य आचार्य नवीन नंदी गुरुदेव का धर्म नगरी जयपुर के बरकत नगर में वर्षायोग रत आचार्य नवीन नंदी जी का पांचवा पदारोहण दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता प्रमोद बाकलीवाल ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत शांतिनाथ भगवान के अभिषेक एवम शांति धारा से हुई। संयोजक सतीश अकेला ने बताया कि आचार्य नवीन नंदी गुरु देव का पांचवा आचार्य पदारोहंण दिवस बरकत नगर में मनाया गया। जिसमे गुरु पूजन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, महा आरती आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। गणधरवलय विधान के अर्घ चढनें के बाद आचार्य श्री की पूजा की और भक्तों ने पूज्य आचार्य श्री को अर्घ चढ़ाया। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मुख्य पुण्यार्जक व अध्यक्ष चक्रेश जैन, मंत्री निर्मल जैन, प्रमोद बाकलीवाल सतीश जैन अकेला को मिला। अरिहन्त महिला मंडल बरकत नगर ने गुरुवर को शास्त्र भेंट किया। इस अभुतपूर्व आयोजन में सभी भक्तों ने परिवार सहित भाग लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article