Saturday, September 21, 2024

दि. जैन सोशल ग्रुप नवकार की धार्मिक यात्रा संपन्न

जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार की धार्मिक यात्रा संपन्न हुई। अध्यक्ष, मोहनलाल गंगवाल ने अवगत कराया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार के 62 सदस्यों द्वारा जबलपुर अमरकंटक, कुंडलपुर, द्रोणागिरी एवं नैना गिरी की धार्मिक यात्रा की गई । यात्रा के दौरान 5 जुलाई को जबलपुर स्टेशन पर संस्कार धानी ग्रुप के सम्मानीय पदाधिकारियों द्वारा ग्रुप की अगवानी की गई एवं ग्रुप के सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान विजय कुमार पांड्या – श्रीमती स्नेहलता पांड्या एवं दीनदयाल गर्ग – श्रीमती शशि गर्ग की वैवाहिक वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्याध्यक्ष, सुरेश जैन बांदीकुई द्वारा सभी स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था बहुत शानदार करवाई गई । राजेंद्र कुमार बाकलीवाल, अनिल कुमार गोधा, ज्ञानचंद बिलाला, सुरेश कुमार बज,ज्ञानचंद गंगवाल द्वारा व्यवस्था में पूरा सहयोग किया गया। श्रीमती कौशल्या जैन, रानी पाटनी, साधना गोधा, अलका जैन आदि महिलाओं द्वारा फिल्मी गीतों एवम् भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर भरपूर मनोरंजन किया गया। सभी यात्रियों द्वारा सफलतम एवं आराम दायक यात्रा की तारीफ की गई। अध्यक्ष,मोहनलाल गंगवाल, कार्याध्यक्ष, सुरेश जैन बांदीकुई,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजेन्द्र बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष, कैलाश चन्द सेठी द्वारा सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article