Sunday, September 22, 2024

जैन मिलन ने गौ सेवा दल को सहयोग किया

राघौगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनेक गायें दुर्घटना की शिकार होकर मर जाती हैं या गंभीर घायल हो जाती है। दुर्घटना में घायल हुई गायों का उपचार निस्वार्थ भाव से श्री हनुमत धाम गौ सेवा दल आवन द्वारा किया जाता है। गौ सेवा दल के लगभग सौ सदस्य दिन रात घायल गायों का उपचार करते हैं एवं उन्हे दयोदय गौ शाला आवन ले जाते है। निस्वार्थ गौ सेवा कार्य में आवन के समाज सेवी एवं गौ शाला अध्यक्ष डाँ विमल जैन का मार्गदर्शन एवं सहयोग निरंतर रहता है। जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा गौ सेवा दल के पारमार्थिक कार्य से प्रभावित होकर शाखा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जैन के सहयोग एवं जैन मिलन के तत्वावधान में गौ सेवा हेतु सहयोग किया। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जैन समाज राघौगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारिल्य,जैन मिलन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जैन,कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन,शाखा मंत्री विकास कुमार जैन, युवा जैन मिलन के अध्यक्ष आकाश जैन, शाखा मंत्री मनीष जैन आमल्या, गौ सेवा दल आवन के सदस्य मंगल सिंह लोधा, लक्ष्मण लोधा, पर्वत लोधा, राम निवास लोधा, विशाल लोधा, जय प्रकाश लोधा, लेखराज लोधा आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article