Sunday, September 22, 2024

सुनील भंडारी ने राजकीय विद्यालय ठिकरिया में किया प्रेरक पुस्तको का वितरण किया

चित्तौड़। पुस्तके हमारे लिए मार्गदर्शन का कार्य करती हैं, यह ज्ञान की अथाह भंडार है, अलग अलग विषय से सम्बंधित बुक अलग अलग चेतना प्रदान करती हैं। इसी भावना के अनुरूप आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठिकरिया ,पंचायत समिति व जिला चित्तौड़गढ़ में भामाशाह सी.ए. सुनील भंडारी ने विभिन्न विषयों से सम्बंधित पुस्तके अध्यापक संजय कुमार जैन की प्रेरणा से विद्यालय में भेंट की। शिक्षक संजय कुमार जैन ने बताया कि आज विद्यालय में भेंट की गई पुस्तको में पंचतंत्र, हिंदी बाल पोथी भाग चार व तीन,स्वास्थ्य सम्मान व सुख, वीर बालक, वीर बालिकाएं, रोचक कथाएं, हम कैसे रहें व अन्य पुस्तकें थी जिन्हें बच्चों को वितरित किया और वे उसे पढ़ेंगे जिसके बाद में इनके आधार पर बच्चों से बात की जाएगी, सही जानकारी देने वाले बालक बालिका को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। पुस्तकें वितरण करने के लिए भंडारी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article