Sunday, September 22, 2024

आठ दिवसीय अष्टान्हिका पर्व का सोमवार को हुआ समापन

दंग की नसियां मंदिर में हुआ सिद्धचक्र मंडल विधान आयोजित

विवेक पाटोदी/सीकर। आषाढ़ माह के आठ दिवसीय अष्टान्हिका पर्व का समापन सोमवार को हुआ । शहर के सभी जैन मंदिरों ने इस दौरान आठ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना हुई। अष्टान्हिका पर्व वर्ष में तीन बार आता हैं। यह पर्व कार्तिक, फाल्गुन और आषाढ़ के महीनों के अंतिम आठ दिनों में अष्टमी से पूर्णिमा तक मनाया जाता हैं। विवेक पाटोदी ने बताया कि शहर के बजाज रोड़ स्थित दंग की नसियां मंदिर जी में अष्टान्हिका पर्व के दौरान सिद्धचक्र मंडल विधान का आयोजन किया गया, जिसमे आठ दिनों तक विधान से जुड़ी विशेष पूजा अर्चना की गई । जिसमे समाज के हर वर्ग के महिला व पुरुष सदस्य सम्मिलित हुए।

शहर के नया मंदिर में हुआ शांतिनाथ विधान का आयोजन

विवेक पाटोदी ने बताया कि शहर के बजाज रोड़ स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को शांतिनाथ विधान आयोजित किया गया। मदनलाल तारा देवी पहाड़िया के स्वर्णिम वर्षगांठ के उपलक्ष में यह विधान मदनलाल अमित कुमार सुनित कुमार पहाड़िया परिवार द्वारा करवाया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article