Monday, September 23, 2024

जैन मिलन सेंट्रल ने किया पौधारोपण

अशोक नगर। रविवार को जैन मिलन सेंट्रल द्वारा पौधारोपण किया। अध्यक्ष जितेंद्र जैन शिक्षक एवं मंत्री विपिन जैन बांझल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर महेंद्र जैन कडेसरा के जन्मदिन एवं साथी संजय-रजनी चौधरी की शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए जी.के. गार्डन में पौधारोपण किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोंपे गए एवं उनकी देखरेख की जबाबदारी अपूर्व जैन को सौंपी गई।दोनों साथियों से केक कटवाकर सभी बन्धुओ ने उन्हें बधाईयां दी। स्वल्पाहार के उपरांत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त आयोजन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुभाष जैन कैंची बीड़ी, संयुक्त मंत्री आनंद गांधी, राष्ट्रीय संयोजक वीर प्रमोद जैन छाया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन भारिल्ल, कार्यकारी अध्यक्ष वीर अजीत जैन, उपाध्यक्ष वीर सुनील जैन रिलायंस, तत्काल पूर्व अध्यक्ष वीर सचिन जैन बारी, कोषाध्यक्ष वीर संजय जैन कनेरा, शाखा सदस्य वीर डॉ. पारस जैन, वीरेंद्र जैन अथाइखेड़ा, वीर संतोष जैन सिन्नी प्रदीप पवांर सहित जैन मिलन सेंट्रल के वीर बंधु उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article